लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होगी : चौहान

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:30 IST

Open in App

छतरपुर/भोपाल, 29 अक्टूबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जायेगी ।

खाद की समस्या पर पूछे गये सवाल पर चौहान ने छतरपुर में मीडिया से कहा, ‘‘मैंने फिर से खाद की उपलब्धता की समीक्षा की है। प्रदेश में छह लाख़ मीट्रिक टन खद की जरूरत है। उसकी मैंने बात कर ली है। इतना खाद तो मध्यप्रदेश को चाहिए ही। आप लोग धैर्य रखें घबराए नहीं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘खाद की पर्याप्त व्यवस्था करूंगा। रोज निगरानी करूंगा और अगर किसी ने कालाबाजारी की तो सीधे रासुका लगाऊंगा और उसे जेल भेजूंगा।’’

इसी बीच, प्रदेश में खाद के अभूतपूर्व संकट को किसान और किसानी पर हमला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों का मुनाफा दोगुना करने का वादा किया था, मगर लागत दोगुनी कर दी।

पटवारी ने कहा, ‘‘सरकार बता रही है कि प्रदेश में 3.18 लाख टन यूरिया आया है जबकि 4.99 लाख टन का आवंटन हुआ और मात्र 2.31 लाख टन ही बांटा गया है। ऐसा क्यों हुआ? इसका जबाब कौन देगा। ये एक लाख टन यूरिया कहां गया? किन भाजपाइयों के गोदामों में कैद है? उसे मुक्त करायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रक लुट रहे हैं, गोदाम लुट रहे हैं, थाने से खाद बांटना पड़ रहा है और प्रदेश का कृषि मंत्री लड़कियों के साथ रैम्प पर कैट वाक कर मॉडलिंग कर रहा है। शिवराज जी को यह दिखाई नहीं देता? ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिये।’’

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद संकट को झेल रहा है और खाद लेने के लिए उसे लाठियां खानी पड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!