गौतमबुद्ध नगर जिले में मास्क नहीं पहनने पर 672 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:26 IST2020-12-01T21:26:24+5:302020-12-01T21:26:24+5:30

गौतमबुद्ध नगर जिले में मास्क नहीं पहनने पर 672 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
नोएडा, एक दिसम्बर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाये घूमने वाले 672 लोगों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाये घूमने वाले 672 लोगों का पुलिस ने चालान किया है।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस महामारी से बचने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।