लाइव न्यूज़ :

कोयले का 30 दिनों का भंडार नहीं रखने को लेकर विद्युत संयंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए: सिद्धू

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को राज्य में बिजली उत्पादन के लिए कोयले का पर्याप्त भंडार नहीं रखकर ‘‘उपभोक्ताओं को परेशान’’ करने के लिए राज्य में निजी ताप विद्युत संयंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिद्धू की यह टिप्पणी कोयले की गंभीर कमी के मद्देनजर राज्य के स्वामित्व वाली पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा बिजली उत्पादन में कटौती किये जाने और ‘लोड शेडिंग’ लागू करने के लिए मजबूर होने के एक दिन बाद आयी है।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब को पछताने के बजाय तैयारी करनी चाहिए ... दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले और 30 दिनों के लिए कोयले का भंडार नहीं रख घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी में डालने वाले निजी ताप विद्युत संयंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यह सौर पीपीए और ग्रिड से जुड़े रूफ-टॉप सोलर पर तेजी से काम करने का समय है।’’

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार, कोयला खदान से 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित बिजली संयंत्रों में हमेशा 30 दिनों तक का न्यूनतम कोयला भंडार होना चाहिए, लेकिन राज्य में बिजली संयंत्रों द्वारा इस स्तर का भंडार बनाए नहीं रखा जाता है।

पीएसपीसीएल के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा था कि अपर्याप्त कोयले की आपूर्ति के कारण राज्य में बिजली संयंत्र कम क्षमता पर चल रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपर्याप्त कोयले की आपूर्ति के लिए केंद्र पर निशाना साधा था और अगले कुछ दिनों में तेजी से घट रही कोयले की आपूर्ति के कारण राज्य के ताप विद्युत संयंत्रों के बंद होने की आशंका जतायी थी।

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों के साथ समझौतों के बावजूद पंजाब को पर्याप्त कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है और उन्होंने केंद्र सरकार से बिजली संकट से निपटने के लिए राज्य के कोयले का कोटा तुरंत सुनिश्चित करने को कहा है।

पीएसपीसीएल ने शनिवार को देश में कोयले की ‘‘कमी’’ के मद्देनजर उपभोक्ताओं से बिजली बचाने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह