लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी समर्थकों पर भारत की कार्रवाई, कनाडाई सांसद जगमीत सिंह समेत कइयों के ट्विटर खाते किए गए ब्लॉक

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2023 10:29 IST

कनाडाई कवि रूपी कौर, स्वैच्छिक संगठन यूनाइटेड सिख और कनाडा स्थित कार्यकर्ता गुरदीप सिंह सहोटा के ट्विटर अकाउंट को भी अवरुद्ध कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडाई सांसद जगमीत सिंह के ट्विटर खाते को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।जगमीत सिंह अपनी भारत-विरोधी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं।

नई दिल्लीः 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच खलिस्तान समर्थक ट्विटर खातों पर भारत में रोक लगा दिया गया है जिसमे  कनाडा के नए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का ट्विटर खाता भी शामिल है। जिन खालिस्तान समर्थक  ट्विटर खातों को ब्लॉक किया गया है, उनमें कुछ कनाडाई सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। कनाडाई कवि रूपी कौर, स्वैच्छिक संगठन यूनाइटेड सिख और कनाडा स्थित कार्यकर्ता गुरदीप सिंह सहोटा के ट्विटर अकाउंट को भी अवरुद्ध कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कनाडाई सांसद जगमीत सिंह के खाते को अवरुद्ध करना महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अपनी भारत-विरोधी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब खालिस्तानी तत्वों द्वारा विदेशों में भारतीय वाणिज्य दूतावासों और उच्चायोगों पर हमले और तोड़फोड़ किए गए।

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की, ऑस्ट्रेलिया में छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए। अधिकारियों ने कहा कि खालिस्तान समर्थक तत्वों के इन सभी कृत्यों का षड्यंत्र विभिन्न देशों में सक्रिय आईएसआई एजेंटों द्वारा रचा गया। 

अधिकारियों ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आगे बढ़ाने में आईएसआई का हाथ है। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के मानद वाणिज्य दूतावास के पास खालिस्तान समर्थक अनधिकृत रूप से एकत्र हुए और उन्होंने कार्यालय में प्रवेश को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण दूतावास को सुरक्षा कारणों से बुधवार को बंद करना पड़ा।

टॅग्स :ट्विटरकनाडापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी