लाइव न्यूज़ :

आचार्य बालकृष्ण को वापस मिलेगा पासपोर्ट, देना होगा बॉन्ड- विदेश जाने पर भारत लौट आएंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 18, 2018 17:05 IST

जाली दस्तावेज के आरोप में पासपोर्ट बनवाने का आरोप में आचार्य बालकृष्ण का पासपोर्ट साल 2011 में जब्त कर लिया गया था। बालकृष्ण पतजंलि योग पीठ के संस्थापक बाबा रामदेव के निकटतम सहयोगी हैं।

Open in App

नैनीताल , 18 जुलाई (भाषा) योग गुरू रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण को राहत देते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उनका पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। 

बालकृष्ण का पासपोर्ट 2011 में जब्त कर लिया गया था। उन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप था। 

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने कल इस शर्त पर पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए कि यदि पासपोर्ट अधिकारियों को उचित लगे तो वह बालकृष्ण को एक बॉन्ड पर दस्तखत करने को कह सकते हैं जिसमें वह प्रतिज्ञा करेंगे कि विदेश जाने पर वह फिर भारत लौटकर आएंगे। 

साल 2011 में सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ आरोप तय किए थे। उन पर हाई स्कूल और स्नातक के प्रमाण - पत्रों जैसे फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप था। 

आरोप - पत्र दायर होने के बाद उच्च न्यायालय ने कहा था कि बालकृष्ण अदालत की इजाजत के बाद ही देश छोड़ सकते हैं। 

बालकृष्ण ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपना पासपोर्ट जारी करने की मांग की थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :पतंजलिबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस