लातूर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Published: April 11, 2021 07:07 PM2021-04-11T19:07:01+5:302021-04-11T19:07:01+5:30
लातूर, 11 अप्रैल लातूर में पिछले सप्ताह सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय अकरम पठान ने छह अप्रैल को निलांगा तहसील के शेडोल में एक धार्मिक स्थल पर बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
निलांगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ उसे औसा के एरंडी-सरोला गांव से गिरफ्तार किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।