लाइव न्यूज़ :

दहेज को लेकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:30 IST

Open in App

नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर पत्नी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।अधिकारियों ने बताया कि दंपति की पिछले साल दिसंबर में शादी हुई थी और दोनों छलेरा गांव में रह रहे थे जो यहां सेक्टर-39 थानाक्षेत्र अंतर्गत आता है।पुलिस के अनुसार महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज से नाखुश पति, उसके अभिभावक और बहन ने मैनपुरी जिले की रहने वाली महिला (22) को शादी के बाद से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘औरैया जिले का रहने वाला परिवार शादी के बाद दो लाख रुपये एवं एक कार दहेज में चाहता था। शादी के बाद मेरी आर्थिक स्थिति इसका खर्च वहन करने की नहीं थी।’’महिला 23 अगस्त को अपने पति के घर पर मृत पायी गई थी जिसके बाद उसके पिता की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पति ने अपनी पत्नी के परिवार से अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। मांगें पूरी नहीं होने पर उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया, जिससे 23 अगस्त को उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए, 398 बी और दहेज निषेध अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा यातायात पुलिसः इन रास्ते पर जानें से बचिए, नए साल में प्रवेश बैन?, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले देखिए गाइडलाइन

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

क्राइम अलर्टNoida News: कार और स्कूटी की भयंकर टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत, 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव