दलित किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 21, 2020 07:22 PM2020-11-21T19:22:44+5:302020-11-21T19:22:44+5:30
नोएडा (उप्र), 21 नवंबर पुलिस ने नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र से अपहृत की गई एक दलित किशोरी का रविवार को पता लगा लिया और उसे अगवा करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थोरा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय दलित किशोरी को फिरोज नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।
सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को फिरोज को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को छुड़ा लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।