लाइव न्यूज़ :

लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:56 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 11 अगस्त उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई इलाके से 14 साल की एक लड़की का अपहरण कर उससे कथित बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने यहां बताया कि औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की पिछली 20 जुलाई को कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिवार वालों ने खोज की।

उन्होंने बताया कि लड़की को गांव के ही संजीव कुमार पटेल के साथ देखे जाने की बात सामने आने पर उसकी मां ने 21 जुलाई को पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि निगरानी के ज़रिये दोनों की लोकेशन पहले दिल्ली में मिली। पुलिस टीम के वहां पहुंचने पर दोनों की लोकेशन तमिलनाडु में मिली । दोनों की लगातार पीछा कर रही टीम ने दबिश दी, मगर वहां भी पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह इलाहाबाद-वाराणसी रेलखंड के माधोसिंह रेलवे स्टेशन से दोनों को पकड़ा गया और दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पटेल को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया जबकि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’