लाइव न्यूज़ :

लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, परिवार का दावा: धर्म परिवर्तन का था दबाव

By भाषा | Updated: November 30, 2020 01:02 IST

Open in App

पुणे, 29 नवंबर महाराष्ट्र में 15 वर्षीय एक किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की पड़ोसी अहमदनगर जिले की रहनेवाली थी। युवक और युवती का ताल्लुक अलग-अलग धर्म से है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां ने दावा किया कि आरोपी उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाल रहा था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को अपने रिश्तेदारों के जरिए जानते थे, जिनकी आपस में शादियां हुई थी।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ आरोपी पुणे में रहता है और लड़की अहमदनगर में रहती थी। वे दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे। 25 नवंबर को लड़की ने अहमदनगर स्थित घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।’’

अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर