झूलते ग्लेशियर के ढह जाने से उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़ आयी: प्रारंभिक अध्ययन

By भाषा | Updated: February 10, 2021 00:57 IST2021-02-10T00:57:02+5:302021-02-10T00:57:02+5:30

Accidental floods occurred in Uttarakhand due to the collapse of the swinging glacier: preliminary study | झूलते ग्लेशियर के ढह जाने से उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़ आयी: प्रारंभिक अध्ययन

झूलते ग्लेशियर के ढह जाने से उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़ आयी: प्रारंभिक अध्ययन

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी के विज्ञानियों का प्रारंभिक आकलन है कि दो दिन पहले उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़ झूलते ग्लेशियर के ढह जाने की वजह से आयी।

झूलता ग्लेशियर एक ऐसा हिमखंड होता है जो तीव्र ढलान के एक छोर से अचानक टूट जाता है।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक कलाचंद सेन ने कहा, ‘‘रौंथी ग्लेशियर के समीप एक झूलते ग्लेशियर में ऐसा हुआ , जो रौंथी/मृगुधानी चौकी (समुद्रतल से 6063 मीटर की ऊंचाई पर) से निकला था।’’

हिमनद वैज्ञानिकों की दो टीम रविवार की आपदा के पीछे के कारणों का अध्ययन कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accidental floods occurred in Uttarakhand due to the collapse of the swinging glacier: preliminary study

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे