लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर बैंक धोखाधड़ी मामले में एसीबी ने तीन के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जम्मू-कश्मीर बैंक से संबंधित 270 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में बैंक के दो अधिकारियों समेत तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया।

एसीबी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ एसीबी ने अमन हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राज सिंह गहलोत, जम्मू-कश्मीर बैंक, अंसल प्लाजा शाखा (नई दिल्ली) के तत्कालीन प्रबंधकों राकेश कुमार खरयाल और कुलदीप गुप्ता और अन्य लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर बैंक से संबंधित 270 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।’’

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू-कश्मीर बैंक की अंसल प्लाजा शाखा से अमन हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा लिए गए ऋण के संबध में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए जुलाई 2019 में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस कंपनी ने प्रकट तौर पर दिल्ली में पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए ऋण लिया था और इस परियोजना की लागत का अनुमान 866.89 करोड़ रुपये था लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि ऋण की राशि अलग अलग मदों के खर्चों में दी गई तथा उधार लेने वाले राज सिंह गहलोत ने राशि का गबन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब