लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले करीब 500 डॉक्टर बीजेपी में शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 22:20 IST

रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की मौजूदगी में डॉक्टरों को पार्टी में शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम की मौजूदगी में 500 डॉक्टरों ने ली भाजपा की सदस्यताइस साल के अंत तक गुजरात में होने हैं विधानसभा चुनाव

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करीब 500 डॉक्टरों का साथ मिला है। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की मौजूदगी में डॉक्टरों को पार्टी में शामिल किया गया।

बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 4 मई के बाद अगले छह महीने तक बिना रुके लगातार काम करने के निर्देश दिए हैं। गुजरात में इस बार चुनाव में बीजेपी के सामने कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की भी चुनौती है। यहां तीन दशकों से बीजेपी सत्ता में काबिज है।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये संदेश देते हुए कहा, हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी का कैडर सक्रिय हो। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों तक पार्टी कार्यकर्ता बिना रुके काम करने के लिए तैयार रहें। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपना चुनावी बिगुल पहले ही बजा दिया है। पीएम मोदी की गुजरात यात्रा बीजेपी के चुनावी कैंपेन की शुरूआत थी। उन्होंने पिछले दो माह में दो दौरे किए हैं और आगे भी उनके कार्यक्रम अपने गृह राज्य में रहने वाले हैं। 

मालूम हो कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां 49 फीसदी मतों के साथ 99 सीटों में जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थी और वोट प्रतिशत 41.4 था।

टॅग्स :BJPभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBhupendrabhai Patel
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए