लाइव न्यूज़ :

इंदौर में बच्चों और किशोरों में जांची जाएगी कोविड-19 से लड़ने की क्षमता

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:52 IST

Open in App

इंदौर, नौ नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में 18 साल से कम उम्र के किशोरों एवं बच्चों के बीच 11 नवंबर से सीरो सर्वेक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी ताकि टीकाकरण के दायरे से बाहर इस आयु वर्ग के लोगों में कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का मौजूदा स्तर पता लगाया जा सके। चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला था। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के नये मामलों की तादाद बेहद कम रह गई है।

इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया, “इंदौर में अगस्त में 18 साल से कम उम्र के 2,000 लोगों के बीच सीरो सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें कुल 1,600 लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मिली थीं।’’

उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले ‘‘सीरो सर्वेक्षण 2.0’’ के तहत इन 1,600 लोगों में से 527 का फिर से एंटीबॉडी परीक्षण कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि इनमें कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता घटी तो नहीं है।

दीक्षित ने बताया, ‘‘चूंकि 18 साल से कम उम्र के लोग अभी टीकाकरण के दायरे से बाहर हैं। लिहाजा सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से यह भी पता चल सकेगा कि इस आयु वर्ग में कोविड-19 के खिलाफ स्वाभाविक रूप से विकसित हर्ड इम्युनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता) का स्तर क्या है।’’

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्थिति को फिर से आंकने के लिए 18 साल से कम उम्र के लोगों के बीच तीन महीने बाद सीरो सर्वेक्षण का तीसरा चरण शुरु किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सीरो सर्वेक्षण में प्रतिभागी के रक्त के सीरम की जांच से पता लगाया जाता है कि अगर वह पिछले दिनों सार्स-सीओवी-2 (वह वायरस जिससे कोविड-19 फैलता है) के हमले का शिकार हुआ है, तो उसके रोग प्रतिरोधक तंत्र ने किस तरह प्रतिक्रिया की है और उसके रक्त में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!