लाइव न्यूज़ :

वतन वापस लौटे अभिनंदन की होगी काउंसलिंग, किसी अनधिकृत व्यक्ति से मिलने पर रहेगी रोक!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 2, 2019 11:11 IST

अभिनंदन वर्थमान और उनके परिवार को भी मीडिया और जनता से दूर रहने की सलाह। जानें दिल्ली पहुंचने के बाद उनके साथ क्या-क्या किया जाएगा...

Open in App
ठळक मुद्देअभिनंदन वर्थमान शुक्रवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत वापस लौटेउन्हें विशेष विमान से रात में ही अमृतसर से दिल्ली भेजा गया।

नई दिल्ली, 2 मार्चः पाकिस्तान की गिरफ्त से रिहा होकर भारत पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन के दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी सेना के विशेषज्ञों से काउंसलिंग कराई जाएगी जिससे अगर उनके दिलो-दिमाग पर पाकिस्तान में बिताए गए समय को लेकर किसी तरह के नकारात्मक प्रभाव हों तो उसे दूर किया जा सके.

उन्हें जनता-मीडिया से अपने पाक में बिताए वक्त को लेकर जानकारी साझा नहीं करने की सलाह देने के साथ यह भी बताया जाएगा कि वह यथासंभव पाकिस्तान से संबंधित चर्चाओं से दूर रहें. रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश आने के बाद उन्हें करीब एक से डेढ़ सप्ताह की छुट्टी दी जा सकती है, जिससे वह अपने परिवार के साथ समय बिता पाएं.

हालांकि इस दौरान यह भी एहतियात रखा जाएगा कि अनधिकृत व्यक्ति उन तक न पहुंचने पाए. एक बार विंग कमांडर की ओर से सूचना मिलने पर उन्हें वापस उनकी यूनिट में भेज दिया जाएगा, जिससे वे वापस कार्य शुरू कर पाएं. कोई सूचना साझा नहीं करने की सलाह इस अधिकारी ने कहा कि यह संभव है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों तक मीडिया या अन्य लोग पहुंच बनाने का प्रयास करें.

सेना का हमेशा से यह कर्तव्य और इतिहास रहा है कि वह ऑपरेशन को लेकर किसी तरह की सूचना कहीं साझा न करें. ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन के साथ ही उनके परिवार की काउंसलिंग कराई जाएगी. उन्हें सार्वजनिक सभा जैसे कार्यक्र म से भी दूर रहने की सलाह दी जाएगी.

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है