लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए संघ परिवार उठाएगा कदम, घर-घर न जाकर डिजिटल माध्यम का लेगा सहारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2020 07:29 IST

वैश्वीकरण के दौर में चीन के बढ़ते आयात पर आक्रामकता नहीं दिखी. सस्ते माल के नाम पर चीन से आयातित अनेक वस्तुओं ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर लिया. डोकलाम विवाद के बाद 2017 में संघ ने चीन के विरोध में पूरे देश में मुहिम चलाई. 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठनों ने लघु उद्योग एवं भारतीय स्टार्टअप पर जोर दिया है. संघ परिवार की चाहत है कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी पर जोर दिया जाए.

नई दिल्लीः कोविड-19 एवं गलवान घाटी की घटना से भारतीयों में चीन विरोधी रोष देखा जा रहा है. अर्थव्यवस्था को संवारने के भी प्रयास आरंभ हैं. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठनों ने लघु उद्योग एवं भारतीय स्टार्टअप पर जोर दिया है. संघ परिवार की चाहत है कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी पर जोर दिया जाए. स्वदेशी के प्रसार के लिए डिजिटल जनजागृति एवं आत्मनिर्भरता मुहिम आरंभ की गई है. संघ लघु उद्योग एवं भारतीय स्टार्टअप पर जोर दे रहा है. 

उल्लेखनीय है कि संघ परिवार स्वदेशी को हमेशा ही प्रोत्साहित करता रहा है. बहरहाल वैश्वीकरण के दौर में चीन के बढ़ते आयात पर आक्रामकता नहीं दिखी. सस्ते माल के नाम पर चीन से आयातित अनेक वस्तुओं ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर लिया. डोकलाम विवाद के बाद 2017 में संघ ने चीन के विरोध में पूरे देश में मुहिम चलाई. 

अब चीन से खड़े हुए सीमा विवाद को देखते हुए संघ ने अपनी मुहिम को पुन: गति दे दी है. स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए नागरिकों से डिजिटल आवेदन भरवाए जा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि अब तक इस माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा गया है.

त्योहारों में स्वदेशी पर हो फोकस 

देश में त्योहारों का मौसम आने वाला है. इस दौरान विदेशी खासतौर पर चीनी वस्तुएं बाजार में दिखती हैं. इसे देखते हुए संघ परिवार इस दौरान विदेशी उत्पाद नहीं खरीदने की जनजागृति मुहिम चलाएगा. इस मुहिम में स्वदेशी जागरण मंच सहित संघ परिवार के विभिन्न संगठन शामिल होंगे. इसके तहत इस बात की जानकारी भी दी जाएगी कि विदेशी उत्पादनों के बदले कौन से भारतीय उत्पादन बाजार में उपलब्ध हैं. इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग किया जाएगा. 

डिजिटल प्लेटफार्म पर जोर देगा संघ

अब तक ऐसे उपक्रमों में प्रत्यक्ष घर-घर संपर्क पर जोर दिया जाता है. लेकिन कोविड-19 की वजह से अब यह हित में नहीं है. इसलिए इस पर डिजिटल प्लेटफार्म पर जोर दिया जाएगा. स्वदेशी जागरण मंच के विचार विभाग प्रमुख अजय पत्की ने कहा कि इसके तहत नागरिकों से स्वदेशी का उपयोग करने की अपील की जाएगी. समाज के विशिष्ट नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा.

नागपुर से योगेश पांडे की रिपोर्ट...

टॅग्स :आरएसएसमहाराष्ट्रनागपुरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं