लाइव न्यूज़ :

'मनीष सिसोदिया के दवाब में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया', दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को मजबूर बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 17, 2024 12:26 IST

Delhi new Chief Minister: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कटाक्ष किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल को मजबूरी और मनीष सिसोदिया के दबाव में आतिशी को सीएम बनाना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कटाक्ष कियामनीष सिसोदिया के दवाब में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया'- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आतिशी केवल चुनाव तक के लिए सीएम पद पर रहेंगी

Delhi new Chief Minister: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कटाक्ष किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल को मजबूरी और मनीष सिसोदिया के दबाव में आतिशी को सीएम बनाना पड़ रहा है। 

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है...मैं कह रहा हूं कि चेहरा बदल गया है लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है..."

बता दें कि मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले तक वह दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर रही थीं। सरकार में सबसे ज्यादा विभाग उनके ही पास थे। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का भरोसेमंद माना जाता है। आतिशी (Atishi) आप की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। 

AAP विधायक दल की बैठक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। इस बैठक में ही आतिशी को सीएम बनाने का फैसला किया गया। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया, "आज दिल्ली की AAP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है।"

हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि आतिशी केवल चुनाव तक के लिए सीएम पद पर रहेंगी। विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बनेंगे। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि  यह वैसा ही होगा जैसे भगवान राम की अनुपस्थिति में भरत ने उनकी खड़ाऊ रखकर शासन किया था

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्लीआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालBJPमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos