लाइव न्यूज़ :

'हम राजनीति छोड़ देंगे अगर...' केजरीवाल ने भाजपा को समय पर MCD चुनाव कराने की चुनौती दी

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 14:27 IST

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को एकीकृत करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तीन निकायों को एक करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।केजरीवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी पार्टी से घबराकर भाग गयी?उन्होंने कहा कि चुनाव टालना ''शहीदों का अपमान'' है।

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी (आप) राजनीति छोड़ देगी।

उन्होंने दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को एकीकृत करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, ''यदि भाजपा एमसीडी चुनाव (समय पर) करवाती है और उन्हें जीत लेती है, तो हम (आम आदमी पार्टी) राजनीति छोड़ देंगे।''

उन्होंने ट्वीट किया, ''भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गयी? हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव समय पर करवाकर दिखाओ।''

उन्होंने कहा कि चुनाव टालना ''शहीदों का अपमान'' है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।''

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में ही एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन जब दिल्ली के निर्वाचन आयुक्त अपने पूर्व निर्धारित समय पर तारीखों का ऐलान करने आए तब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि आधे घंटे पहले उन्हें केंद्र सरकार से तीनों निगमों को एक करने की सूचना मिली है इसलिए वह तारीखों का बाद में ऐलान करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीBJPआम आदमी पार्टीमोदी सरकारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?