गुजरात: अहमदाबाद में AAP की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल-भगवंत मान ने किया रोड शो, दिखाई ताकत

By रुस्तम राणा | Published: April 2, 2022 05:39 PM2022-04-02T17:39:28+5:302022-04-02T17:44:24+5:30

तिरंगा यात्रा और रोड शो के जरिए आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी ताकत को दिखाया है। इसे आम आदमी पार्टी का गुजरात में चुनाव प्रचार का आग़ाज़ माना जा रहा है। 

AAP 'Tiranga Yatra'Kejriwal along with Punjab CM Bhagwant Mann roadshow in Ahmedabad, Gujarat | गुजरात: अहमदाबाद में AAP की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल-भगवंत मान ने किया रोड शो, दिखाई ताकत

गुजरात: अहमदाबाद में AAP की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल-भगवंत मान ने किया रोड शो, दिखाई ताकत

Highlightsतिरंगा यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी ने दिखाई अपनी ताकतइसे माना जा रहा है AAP का गुजरात में चुनाव प्रचार का आगाजगुजरात में दो दिनों के दौरे पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। तिरंगा यात्रा और रोड शो के जरिए आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी ताकत को दिखाया है। इसे आम आदमी पार्टी का गुजरात में चुनाव प्रचार का आगाज माना जा रहा है। 

दरअसल, गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आम आदमी पार्टी ने दोनों नेताओं के नेतृत्व में करीब 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। इस यात्रा में आप समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से' के नारे लगाए गए।

गुजरात दौरे के दौरान पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़ी सामग्रियां देखी और चरखा चलाया। केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थेष इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाया। 

आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होंगे और आम आदमी पार्टी की नजर पंजाब जीत के बाद गुजरात चुनाव में हैं। इसलिए पार्टी जी जान से जुट गई है और आप के दोनों नेताओं का दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। राज्य में गुलाब सिंह को इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है और डॉक्टर संदीप पाठक यहां प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 

Web Title: AAP 'Tiranga Yatra'Kejriwal along with Punjab CM Bhagwant Mann roadshow in Ahmedabad, Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे