लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हरदीप पुरी ने कहा, 'बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव', आप ने कहा, 'तोड़ेंगे 2015 का भी रिकॉर्ड'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 18:44 IST

Manoj Tiwari: बीजेपी के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की खबर से अटकलों का बाजार गर्म

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव'आम आदमी पार्टी ने कहा कि 2015 से भी ज्यादा सीटें हासिल करेंगे

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मनोज तिवारी को लेकर दिए बयान से दिल्ली की राजनीति में खलबली मच गई। पुरी ने रविवार को कहा कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी। 

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी के सह-अध्यक्ष पुरी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'हम (दिल्ली) विधानसभा चुनाव मनोज तिवारी की अगुवाई में लडऩे जा रहे हैं और हम उन्हें (तिवारी) मुख्यमंत्री बना के ही दम लेंगे।'  

आप ने दी मनोज तिवारी को बधाई, कहा, 2015 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे

हरदीप सिंह के इस बयान का वीडियो रीट्वीट करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी को बधाई दी। सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'मैं मनोज तिवारी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई देता हूं।'  

इस पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी ने पार्टी के सीएम पद के चेहरे के लिए मनोज तिवारी के नाम का ऐलान किया है, अब हम अपना 2015 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।'

हरदीप ने दी मनोज तिवारी वाले बयान पर सफाई

हरदीप सिंह पुरी ने बाद में ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी पर दांव लगाया था। लेकिन उसका प्रयोग बुरी तरह विफल रहा था और पार्टी 70 विधानसभा सीटों में से महज 3 सीटें ही जीत सकी थी, जबकि आप ने 67 सीटें जीती थीं।

टॅग्स :मनोज तिवारीदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालसंजय सिंहमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील