लाइव न्यूज़ :

आप ने उत्तराखंड के लोगों को निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने का वादा किया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:27 IST

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को वादा किया कि अगर पार्टी उत्तराखंड की सत्ता में आती है तो राज्य के लोगों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी । पार्टी ने दावा किया कि भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुताबिक हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे खराब हैं। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो दिल्ली की तरह उत्तराखंड के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।’’ भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत इतनी खराब है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीजों की जान चली जाती है। उत्तराखंड का स्वास्थ्य बजट 2018-19 में 188 करोड़ रुपये था, जो 2019-20 में घटकर सिर्फ 97 करोड़ रुपये रह गया। एक वर्ष में केवल 5.25 पैसे प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च किये जा रहे है।’’ उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत