लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा में आज पेश होगा विधेयक, विरोध में AAP विधायकों ने रात भर सदन में गुजारी रात

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2020 09:23 IST

आप नेता और नेता विपक्ष हरपाल चीमा ने कहा, "आम आदमी पार्टी कृषि कानून के खिलाफ पेश कानून का समर्थन करेगी, लेकिन सरकार की ओर से हमें विधेयक की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। हमें अन्य विधेयकों की प्रतियां भी नहीं दी गई है।'

Open in App
ठळक मुद्देकृषि कानून के विरोध में पंजाब विधानसभा में विधेयक पेश करने की तैयारी चल रही है। AAP के विधायकों ने सोमवार को अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरना दिया।

चंडीगढ़ : केंद्र की मोदी सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में पंजाब विधानसभा में विधेयक पेश करने की तैयारी चल रही है। इस विधेयक की कॉपी नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने सोमवार को अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरना दिया।

विधयाकों ने विधानसभा परिसर में रात व्यतीत की। आप विधायकों की सरकार से मांग की थी कि मंगलवार को केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ विधानसभा में पेश होने वाले प्रस्तावित बिल की प्रतियां उन्हें दी जाए। 

आप नेता और नेता विपक्ष हरपाल चीमा ने कहा, "आम आदमी पार्टी कृषि कानून के खिलाफ पेश कानून का समर्थन करेगी, लेकिन सरकार की ओर से हमें विधेयक की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। हमें अन्य विधेयकों की प्रतियां भी नहीं दी गई है। ऐसे में हमारे विधायक कैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उस पर बहस करेंगे?"   

दरअसल, कृषि कानूनों के मुद्दे पर बुलाया गया पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन कृषि कानूनों पर चर्चा नहीं पाई। विपक्षी विधायकों ने इस बात पर हंगामा किया कि उन्हें  कृषि कानूनों को रोकने के लिए पंजाब सरकार जो बिल लेकर आ रही है, उसकी कॉपी सदस्यों को नहीं मिली है। इस संसदीय कार्य मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा ही आज शाम को 5 बजे तक सभी सदस्यों को कॉपी भेज दी जाएगी।

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?