AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का टिकट कटा, जानें अब कौन होगा त्रिनगर से आप का नया प्रत्याशी

By पल्लवी कुमारी | Published: January 21, 2020 10:52 AM2020-01-21T10:52:21+5:302020-01-21T10:52:21+5:30

दिल्ली हाई कोर्ट ने फर्जी डिग्री विवाद के कारण जितेंद्र तोमर के चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद भी आप ने जितेंद्र तोमर को प्रत्याशी बनाया था।

AAP leader Jitendra Tomar to replace him as the candidate from Tri Nagar Preeti Tomar | AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का टिकट कटा, जानें अब कौन होगा त्रिनगर से आप का नया प्रत्याशी

AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का टिकट कटा, जानें अब कौन होगा त्रिनगर से आप का नया प्रत्याशी

Highlightsत्रिनगर से प्रीति तोमर ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी ने जितेंद्र तोमर को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने त्रिनगर से विधायक जितेंद्र तोमर का टिकट काट दिया है। त्रिनगर से विधायक जितेंद्र तोमर की जगह उनकी पत्नी प्रीति तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। आप ने यह फैसला नामांकन के आखिरी दिन लिया है। त्रिनगर से प्रीति तोमर ने आज अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फर्जी डिग्री विवाद के कारण जितेंद्र तोमर के चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद भी आप ने जितेंद्र तोमर को प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग से मिले नोटिस के बाद  जितेंद्र तोमर का टिकट काटा गया है। 

14 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

Web Title: AAP leader Jitendra Tomar to replace him as the candidate from Tri Nagar Preeti Tomar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे