लाइव न्यूज़ :

6 करोड़ में सीएम केजरीवाल ने पिता को दी टिकट, आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे का दावा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2019 15:39 IST

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर जाखड़ के बेटे ने आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने उनके पिता को 6 करोड़ रुपये में टिकट दिया है। उदय ने कहा कि यह पैसा सीधा गोपाल राय और अरविंद केजरीवाल को दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउदय ने यह भी कहा कि वह किसी राजनैतिक पार्टी की तरफ से यह दावा नहीं कर रहे हैं। मुझे घर में घुसने दिया जाएगा या नहीं, मेरे साथ क्या होगा, लेकिन एक जिम्मेदार बेटा और नागरिक होने के नाते मैं इस तथ्य को आप सबके सामने लाना चाहता हूं।

दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं और इससे ठीक पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर उन्हीं के उम्मीदवार के बेटे ने टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

यह आरोप वेस्ट दिल्ली से आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलबीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने लगाया है। उदय का दावा है कि आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनके पिता से टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, बलबीर ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है। 

जाखड़ के बेटे उदय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेरे पिता ने पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट हासिल करने के लिए 6 करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को दिए। कुछ समय पहले जब मैंने उन्हें (बलबीर) कहा था कि मुझे पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत है, तो उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने सोचा कि वो पैसा इलेक्शन में लगा पाएंगे। उदय ने यह भी कहा कि वह किसी राजनैतिक पार्टी की तरफ से यह दावा नहीं कर रहे हैं। उदय जाखड़ ने कहा कि मैं जो खुलासा करने जा रहा हूं उसके बाद मुझे नहीं पता कि मुझे घर में घुसने दिया जाएगा या नहीं, मेरे साथ क्या होगा, लेकिन एक जिम्मेदार बेटा और नागरिक होने के नाते मैं इस तथ्य को आप सबके सामने लाना चाहता हूं।

उदय जाखड़ ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनौती देते कहा कि वह यह साबित करें कि मेरे पिता पहले से आप पार्टी का हिस्सा थे या फिर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। मेरे पिता कुल 3 महीने पहले राजनीति में आए, जबकि इससे पहले वह किसी संगठन या आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे।

 जाधव ने दावा किया कि उनके पिता ने बताया था कि टिकट के लिए 6 करोड़ रुपए दे रहे हैं जो सीधा अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को दिया जाना है। मेरे पास ठोस सबूत हैं कि उन्होंने टिकट के लिए पैसों का भुगतान किया। बलबीर जाखड़ के सामने पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर महाबल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा को फिर से मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील