लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को मिली नई मेयर, 'आप' की शैली ओबेरॉय ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर दर्ज की जीत

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2023 14:46 IST

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, "गुंडे हार गए, जनता जीत गई... दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का तहे दिल से शुक्रिया।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज आखिरकार मेयर चुनाव संपन्न हो गया हैआम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने मेयर चुनाव में जीत हासिल की हैतीन प्रयासों के बाद चौथी बार मतदान हुआ संभव

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव के बाद तमाम खींचतान के बाद आज दिल्ली को आखिरकार अपना नया मेयर मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबरॉय ने ये मेयर चुनाव जीत लिया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शैली ओबरॉय को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, "गुंडे हार गए, जनता जीत गई... दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का तहे दिल से शुक्रिया।"

दरअसल, दिल्ली नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद और चौथे प्रयास के बाद बुधवार को मतदान संभव हो पाया और शैली ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराकर जीत हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मतदान प्रक्रिया में मनोनीत सदस्यों ने कोई भूमिका नहीं निभाई। शैली को चुनाव में जहां 150 वोट मिले। वहीं, रेखा गुप्ता महज 116 वोट ही प्राप्त कर पाई। बता दें कि मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना बाकी है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शैली ओबेरॉय अब बाकी चुनावों की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें डिप्टी मेयर और शक्तिशाली स्थायी समिति के छह सदस्य शामिल हैं। मेयर के चुनाव के साथ ही विशेष पदाधिकारी का पद भी समाप्त हो गया है। विशेष अधिकारी के रूप में अश्विवी कुमार ने 22 मई, 2022 और 22 फरवरी, 2023 के बीच विचार-विमर्श विंग की शक्तियों को धारण किया था। नगर निगम चुनाव के बाद मेयर चुनाव के लिए तीन प्रयासों के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा।

दिल्ली सदन में आयोजित बैठकों में तीनों बार आप और बीजेपी पार्षदों के हंगामे के कारण चुनाव संभव नहीं हो पाया था। इसके बाद आप की ओर से शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था और कोर्ट से चुनाव कराने की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के मामले में दखल देने के बाद यह चुनाव संभव हो पाया है। 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया