लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें नाम

By रुस्तम राणा | Updated: November 11, 2022 18:52 IST

मसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के शीर्ष और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैंकेजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान हैं पार्टी के टॉप 3 स्टार प्रचारकएमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे, जबकि 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे 

नई दिल्ली: दिल्ली में अगले महीने होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। आप ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची को जारी किया है। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

'आप' द्वारा एमसीडी चुनाव के लिए जिन 30 स्टार प्रचारकों के नाम की सूची जारी की गई है उनमें पार्टी के शीर्ष और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में सबसे पहला नाम AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम है।   

इसके अलावा क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, सरदार हरपाल सिंह, गोपाल राय, संजय सिंह, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजकुमार आनंद, सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सरदार हरपाल सिंह चीमा, सरदार हरजोत सिंह और अमन अरोड़ा का भी नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। 

इससे पहले एमसीडी चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की '10 गारंटी' की घोषणा की। ये गारंटी दरअसल पार्टी के वादों का पिटारा है जिसे चुनाव में जीतने पर पूरा करने की बात 'आप' ने कही है। केजरीवाल ने दिल्ली के लिए '10 गारंटी' की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि 'वे उनके लिए वोट करें जो दिल्ली को चला रहे हैं न कि उन्हें जो इसके विकास को रोकने का काम करते हैं।'

एमसीडी चुनाव में 'आप' की सीधी चुनौती दिल्ली नगर निगम में काबिज भाजपा के अलावा कांग्रेस से भी है। बीजेपी 15 साल से एमसीडी पर राज कर रही है। 2017 के निकाय चुनावों में, भाजपा ने 250 सीटों वाले नगर निकाय में 181 सीटें जीती थी। आप ने पहली बार दिल्ली में निकाय चुनाव 2017 में लड़ा था और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 49 सीटों पर कब्जा जमाया था।

 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया