लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने रोका AAP का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2018 20:58 IST

मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें। पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून: आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे।  जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रस्ते में रोक दिया, जिसके बाद जंतर-मंतर की ओर बढ़ गए।   इसके तुरंत बाद ही दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।  उन्होंने लिखा 'सर, पूरी दिल्ली ही नहीं, पूरा देश अब तो आपसे गुहार कर रहा है- इन IAS अफ़सरों की हड़ताल ख़त्म करवा दीजिए और लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को प्लीज़ काम करने दीजिए। जनता बहुत आहत और अपमानित महसूस कर रही है। 'बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री निवास तक आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस से इसके लिए अनुमति नहीं मांगी गई है वहीं पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी समर्थकों को रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है। आप, उपराज्यपाल के कार्यालय में छह दिन से धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के समर्थन में मार्च निकाल रही है। मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें। पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें: IAS एसोसिएशन ने CM केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन, कहा- हम हड़ताल पर नहीं

गौरतलब है कि चार मेट्रो स्टेशन, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मार्च स्थल मंडी हाऊस जाने से रोकने के लिए बंद कर दिए गए हैं।  दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लुटियन जोन में चार स्टेशनों पर प्रवेश और निकास दिल्ली पुलिस की सलाह पर दो बजे के बाद बंद रहेगा। लोककल्याण मार्ग पर 12 बजे से ही यह सुविधा नहीं रहेगी। वैसे केंद्रीय सचिवालय पर मार्ग बदलने की सुविधा होगी। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि दिल्ली की स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। आप नेता आतिशी मारलेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर काम कर रही है। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना बीते 6 दिनों से धरना जारी है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून ) शाम से आईएएस की हड़ताल खत्म करने, राशन वितरण संबंधी अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, 'फिटबिट चैलेंज से फुरसत मिल जाए तो ये काम भी कर लो!'

इस मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर ही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केजरीवाल के धरने का समर्थन करने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपना समर्थन दिया है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम