लाइव न्यूज़ :

आकार पटेल को मिली राहत के खिलाफ अपील करेगी सीबीआई, कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को लिखित माफी मांगने का आदेश दिया है

By विशाल कुमार | Updated: April 8, 2022 08:10 IST

दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को सीबीआई को विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले में एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया बोर्ड के अध्यक्ष आकार पटेल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) को वापस लेने और उनसे माफी मांगने का निर्देश दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देआकार पटेल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर जारी कर सीबीआई ने उन्हें विदेश जाने से रोक दिया था।कोर्ट ने सर्कुलर को रद्द करने और सीबीआई निदेशक को उनसे माफी मांगने का आदेश दिया है।सूत्रों ने बताया कि सीबीआई आज सुबह सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) एमनेस्टी इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने और सीबीआई निदेशक को उनसे माफी मांगने के दिल्ली की अदालत के आदेश को चुनौती देगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी आज सुबह सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को सीबीआई को विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले में एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया बोर्ड के अध्यक्ष आकार पटेल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) को वापस लेने और उनसे माफी मांगने का निर्देश दिया था। 

अदालत ने कहा कि एजेंसी की ओर से सीबीआई निदेशक पटेल को "लिखित में माफी" मांगकर अपने अधीनस्थ की ओर से चूक को स्वीकार करें और इससे इस प्रमुख संस्थान में जनता का विश्वास बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने यह आदेश पारित किया और जांच एजेंसी को 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। 

न्यायाधीश ने कहा कि अर्जीकर्ता मौद्रिक मुआवजे के लिए अदालत या अन्य मंच का दरवाजा खटखटा सकता है।

अदालत ने कहा, ‘‘दिलचस्प बात यह है कि जैसा कि जांच अधिकारी (आईओ) ने सूचित किया था कि एलओसी जारी करने के लिए अर्जी उस दिन दी गई जब आरोपपत्र पूरा हो गया और अदालत में दाखिल करने के लिए भेज दिया गया था। यह दिखाता है कि यह लापरवाही या अज्ञानता का मामला नहीं है, बल्कि यह जांच एजेंसी का आरोपी के मूल्यवान अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने का एक जानबूझकर किया गया कार्य है।’’

हालांकि, पटेल ने कल शाम ट्वीट किया कि अदालत के उन्हें राहत देने के आदेश के बावजूद, उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से एक बार फिर रोक दिया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सूत्र ने कहा कि विशेष अदालत का आदेश कल शाम करीब साढ़े चार बजे आया और एजेंसी को इसका पालन करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.

गौरतलब है कि पटेल ने आरोप लगाया था कि उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर बुधवार को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। पटेल ने दावा किया था कि आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

टॅग्स :सीबीआईAmnestyकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर