Aaj ki Taja Khabar: बिहार: कल 11 बजे महागठबंधन के विधायकों की होगी बैठक
By अनुराग आनंद | Updated: November 11, 2020 22:02 IST2020-11-11T06:35:47+5:302020-11-11T22:02:14+5:30

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो)
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी और बिहार चुनाव, आईपीएल फाइनल मैच से जुड़ी हर जानकारी के लिए 11 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 11 नवंबर सुबह 6 बजे तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 86 लाख के करीब पहुंच गया है। भारत में अब तक 127059 लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 7963457 से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
दूसरी ओर बिहार विधानससभा चुनाव 2020 में एनडीए को एक बार फिर से जीत मिली है। नीतीश कुमार सातवीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद अगले सीएम को लेकर करीब-करीब तस्वीर साफ हो गई है।
चुनावी नतीजों में बहुमत के बहुत करीब पहुंच चुकी एनडीए को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के वोटरों ने बता दिया है कि वे सिर्फ विकास चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नया दशक बिहार का होगा और युवाओं ने एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है जिससे हमें और काम करने की प्रेरणा मिलती है।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे तक भी मतगणना जारी थी। देर रात डेढ़ बजे तक चुनाव आयोग ने 232 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी थी। 232 विधानसभा सीटों पर पूरी हो चुकी मतगणना में भाजपा 69 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ 5 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं जदयू की 41 सीटें जीत कर दो सीटों पर आगे चल रही थी। राजद 72 सीटें जीतकर तीन सीटों पर आगे चल रही थी।
कांग्रेस 18 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त बनाए हुए थी।देर रात तक साफ हो गया था कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही होने वाली है।
आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई को इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसने सबसे पहली बार साल 2013 में टाइटल अपने नाम किया था। यहां से इस टीम का सुनहरा सफर शुरू हुआ और उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।
11 Nov, 20 : 09:57 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "मिलावट से मुक्ति अभियान" का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, " जनता को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आज चलित प्रयोगशालाओं को झण्डी दिखाकर ''मिलावट से मुक्ति अभियान'' का शुभारंभ किया है।" pic.twitter.com/DdX3MNE5tu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 09:36 PM
मैं उमा भारती से आग्रह करूंगा कि आप बिहार की राजनीति को समझिए, बिहारी को समझिए, लालू जी को, तेजस्वी जी की राजनीति को समझिए। ये अवांछित टिप्पणी है। बिहार के लोगों ने जो वोट दिया, ये बदलाव का जनादेश है : मनोज झा, RJD #BiharElectionResultshttps://t.co/rxt7eup80lpic.twitter.com/WnXaealYVK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 09:03 PM
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने बताया, " त्योहारों का समय है, इसके लिए रेलवे ने अरेंजमेंट किए हैं। उसी को देखने हम यहां आए हैं। कोविड को देखते हुए हमने ऐसा इंतजाम किया है कि सभी को रिजर्व अकोमोडेशन मिले।" pic.twitter.com/bltI2UmzMF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 09:02 PM
#WATCH मुंबई की दादर मार्केट में दीपावली से पहले भारी भीड़ देखने को मिल रही है। #Diwalipic.twitter.com/3Dnn7q6yDH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 08:48 PM
भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है - गुड गवर्नेंस : PM मोदी pic.twitter.com/W1zoue7aZ0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 08:47 PM
मुंबई: रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तलोजा जेल से रिहा किया गया। pic.twitter.com/aEEmxZSP7k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 08:17 PM
#WATCH डबरा में जो विधायक बना है पुतला बनकर बैठे हैं, ऐसा नहीं है कोई काम कर लेंगे। तनख्वाह जरूर बन गई। हैंडपंप का वॉशर भी नहीं डलवा पाएंगे, ये मैं आपसे वादा करती हूं : डबरा उपचुनाव के नतीजों पर इमरती देवी, भाजपा pic.twitter.com/D03TqwtEk9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:57 PM
21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो : PM मोदी pic.twitter.com/q2PgACpns7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:37 PM
#BiharElectionResults2020 show how the Modi government has taken the welfare schemes to the masses and we must also remember that the people of Bihar have chosen Vikasraj instead of Gundaraj: BJP President JP Nadda pic.twitter.com/uIE1LKR5nG
— ANI (@ANI) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:22 PM
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters to take part in the event organised to celebrate the victory of NDA in #BiharElections2020. pic.twitter.com/mtJvLIwrcV
— ANI (@ANI) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:21 PM
#WATCH PM Modi addresses party workers at BJP headquarters following the victory of NDA in Bihar polls https://t.co/Ly3PIkH9ZE
— ANI (@ANI) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:20 PM
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi shows victory sign and waves at the BJP workers who have gathered at party headquarters to take part in the celebrations following the victory of NDA in #BiharElections2020. pic.twitter.com/pevL895L29
— ANI (@ANI) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 07:10 PM
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/V0JJcuECh1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 06:41 PM
#WATCH दिल्ली: बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/qNhFzToFGJ
11 Nov, 20 : 06:22 PM
हमें बहुत खुशी है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है। लोगों ने मोदी जी को देखकर वोट किया और नीतीश कुमार जी की साफ छवि का भी हमें फायदा मिला : देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री #BiharElectionResultspic.twitter.com/j0x5oTyoz6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 06:22 PM
जहां तक महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का सवाल है हम उसकी तरफ नज़र गड़ाए नहीं बैठे हैं। ये जो सरकार महाराष्ट्र में है ये अपने बोझ से एक दिन चरमराएगी। ऐसी सरकारें चलती नहीं हैं। जिस दिन चरमराएगी उस दिन हम वैकल्पिक सरकार देंगे : देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री pic.twitter.com/B8zgL4Lq26
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 05:27 PM
कटक बेंच आज अपने नए और आधुनिक परिसर में स्थानांतरित हो रही है, इतने लंबे समय तक किराए की बिल्डिंग में काम करने के बाद अपने घर में जाने की खुशी कितनी होती है, इसका अनुमान आप सभी के चेहरों को देखकर लगाया जा सकता है : PM मोदी https://t.co/NLFy0WDLBxpic.twitter.com/VyK31gxZWC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 05:27 PM
पहले की सरकारों के समय शिकायतें होती थीं टैक्स टेररिज्म की। आज देश उसे पीछे छोड़कर टैक्स ट्रांसपेरेंसी की तरफ बढ़ रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
टैक्स टेररिज्म से टैक्स ट्रांसपेरेंसी का ये बदलाव इसलिए आया है क्योंकि हम रिफॉर्म ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म की अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं : PM मोदी https://t.co/hhO2qd7NA9
11 Nov, 20 : 05:27 PM
अब सरकार की सोच ये है कि जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो रहा है, उस पर पहले पूरी तरह विश्वास करो। इसी का नतीजा है कि आज देश में जो रिटर्न फाइल होते हैं, उनमें से 99.75 % बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिए जाते हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव है जो देश के टैक्स सिस्टम में आया है: PM मोदी pic.twitter.com/kuyI36SfgI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 04:17 PM
कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के वजह से आज हमारी सरकार नहीं बनी। 40 वर्षों से आप मिथिलांचल में राजनीति कर रहें।RJD ने आपको 70 सीट दी और आप 19 सीट ही जीतें, आप से अच्छा प्रदर्शन लेफ्ट पार्टी करती है।मेरा सोनिया जी से निवेदन है कि आप हम कांग्रेसियों को बचा लीजिए: ऋषि मिश्रा,कांग्रेस pic.twitter.com/3It6IPMjwN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 04:17 PM
उत्तर प्रदेश में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत मार्च 2021 तक मनरेगा के अलावा 50लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकारी विभागों, परिषद, निगमों में खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और निजी क्षेत्र में भी रोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएंगे :यूपी CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 04:04 PM
#WATCH नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए मुख्यमंत्री पद की अनुशंसा कर देनी चाहिए और जदयू के जितने भी लोग हैं वो फॉर्मुला बना लें डिप्टी सीएम... जो भी पद उनको ठीक लगे: #बिहार विधानसभा चुनाव पर म.प्र. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह pic.twitter.com/CYWENAMIHN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 04:02 PM
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राजग की जीत ने सत्ता विरोधी लहर के दावे को झुठला दिया। लगातार चौथा कार्यकाल मिलना किसी सरकार के लिए दुर्लभ स्थिति है। क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इस पर बिहार भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, 100 प्रतिशत’। भाजपा, जद(यू) के बीच सीटों के अंतर से बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा।
11 Nov, 20 : 04:01 PM
PM की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। मोदी सरकार ने आज ये फैसला लिया है कि 10 उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राशि लगभग दो लाख करोड़ रुपए दी जाएगी। इससे उत्पादन, निर्यात और रोज़गार बढ़ेगा: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर pic.twitter.com/4TQVzd0dLP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
11 Nov, 20 : 02:35 PM
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि नवीनतम सीरो सर्वेक्षण रिपोर्ट इंगित करती है कि दिल्ली में चार में से एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने महानगर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के दौरान सार्वजनिक सभाओं और परिवहन के संचालन के लिए नियमों में ढील देने के लिए आप सरकार की खिंचाई की। उच्च न्यायालय ने कहा कि दिल्ली कोविड-19 संक्रमण के मामलों में केरल और महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ रहा है।
Delhi High Court directs Delhi Government to file a status report explaining the steps taken to control #COVID19, given the spurt in cases over last two weeks.
— ANI (@ANI) November 11, 2020
Court slammed the govt for relaxing norms for public gatherings & transport at a time when cases are increasing.
11 Nov, 20 : 01:16 PM
बिहार चुनाव में एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर से चुटकुले अंदाज में भाजपा की जीत और राजद की हार को लेकर एक मीम शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें पीएम मोदी को धोनी के स्टाइल में तेजस्वी यादव को रन आउट होते दिखाया गया है। गिरिराज सिंह ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- 'गुड वन'।
Good one . pic.twitter.com/7RYgSlveWs
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 10, 2020
11 Nov, 20 : 01:06 PM
बिहार चुनाव: राज्य में सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाले बोगो सिंह समेत 5 उम्मीदवार कौन हैं?
11 Nov, 20 : 12:30 PM
बिहार चुनाव: राज्य में सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाले बोगो सिंह समेत 5 उम्मीदवार कौन हैं?
11 Nov, 20 : 11:25 AM
देश के 11 राज्यों में हुए 59 सीटों पर उपचुनाव में भी मोदी का मैजिक खूब चला। देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों में भाजपा को शानदार जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और विपक्ष को यह बता दिया है कि मोदी मैजिक अभी खत्म नहीं हुआ है।
11 Nov, 20 : 10:30 AM
भारत में कोरोना के 44,281 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 512 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 86,36, 012 हुए, अब तक 1,27,571 की मौत। इसके साथ ही बता दें कि पहले अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत फिर Pfizer द्वारा कोरोना वैक्सीन की घोषणा के कारण शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है।
मंगलवार को रेकॉर्ड हाई पर होने के बाद बुधवार सुबह लगातार आठवें दिन सेंसेक्स फिर तेजी के साथ खुला। कारोबार के शुरुआती 15 मिनट में सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा और 100 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।
With 44,281 new #COVID19 infections, India's total cases surge to 86,36,012. With 512 new deaths, toll mounts to 1,27,571
— ANI (@ANI) November 11, 2020
Total active cases are 4,94,657 after a decrease of 6,557 in the last 24 hrs.
Total cured cases are 80,13,784 with 50,326 new discharges in the last 24 hrs. pic.twitter.com/9CT7MxxcdP
11 Nov, 20 : 09:24 AM
PM मोदी ने गिरिराज सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी? जानें सच्चाई
11 Nov, 20 : 09:10 AM
बिहार चुनाव: एलजेपी का हुआ बुरा हाल
बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने बीजेपी के 22 बागियों को इस बार टिकट दिया था। हालांकि, सभी उम्मीदवार हार गए और पार्टी को एक भी टिकट नहीं दिला सके। वहीं, LJP को एक सीट पर जीत मिली है। ये उम्मीदवार कौन हैं...पढ़ें पूरी खबर
11 Nov, 20 : 08:29 AM
बिहार चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बोले चिराग, यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की जीत है
बिहार चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बोले चिराग, यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की जीत है
11 Nov, 20 : 08:11 AM
America Election: जानें बाइडन को किन 5 देश के वैश्विक नेताओं ने अभी तक नहीं दी है बधाई?
11 Nov, 20 : 08:11 AM
बिहार चुनाव 2020: यहां देखिए 243 विधानसभा सीटों पर विजेताओं की पूरी सूची
11 Nov, 20 : 07:00 AM
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। पीएम ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है।
यहां पढ़ें- https://www.lokmatnews.in/india/bihar-elections-pm-narendra-modi-amit-shah-congratulates-over-nda-performance-in-bihar-b394/
11 Nov, 20 : 07:00 AM
Bihar Election Result: बिहार में देर रात को कड़े मुकाबले के बाद NDA को मिली बहुमत, जानें 10 महत्वपूर्ण बातें