Today Top News: राजधानी में दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव आज, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

By पल्लवी कुमारी | Published: June 24, 2020 07:11 AM2020-06-24T07:11:51+5:302020-06-24T07:11:51+5:30

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर है। मृतक संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है। यह विश्वविद्यालय दुनिया भर से कोविड-19 से जुड़े आंकड़े संकलित कर रहा है।

aaj ki badi khabar Today 24th june top 5 news coronavirus monsoon delhi mayor world breaking news Hindi | Today Top News: राजधानी में दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव आज, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदुनियाभर में अबतक कोरोना वायरस के  91 लाख 69 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। वहीं अबतक चार लाख 74 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 के 66,602 मामले हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिये मेयर का चुनाव बुधवार (24 जून) को होगा।

भारत में कोरोना के 4,40,215 मामले और 14,011 लोगों की मौत

भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 4,40,215 हो गई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 14,011 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 2,48,190 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार (23 जून) सुबह आठ बजे तक (पिछले 24 घंटे में) 312 संक्रमित व्यक्तियों की मौत होने के साथ आज तक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 14,011 लोगों की मौत हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है। साथ ही, मंत्रालय ने देश में इस महामारी से होने वाली मौत की दर कम रहने का श्रेय मामलों का समय पर पता लगाये जाने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का व्यापक स्तर पर पता लगाने और कारगर चिकित्सा प्रबंध को दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 22 जून तक 71,37,716 नमूनों की जांच की गई। कोविड-19 की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ कर 992 हो गई है। 

दिल्ली में आज मानसून के दस्तक की उम्मीदः आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है और बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भी कहा है कि मानसून दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

आईएमडी में क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश को कवर करके बुधवार तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के जल्दी आने का कारण पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय दबाव बनना है जो 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा था। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

श्रीवास्तव ने कहा, "इसने मानसून को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद की।  22-23 जून तक मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पहुंच गया होगा। जिसके बाद बुधवार से मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देना शुरू कर देगा। आईएमडी ने इस बार दिल्ली में 103 प्रतिशत (सामान्य) बारिश का अनुमान जताया है। 

दिल्ली में इस हफ्ते के शुरुआत में सोमवार को बारिश हुई थी। आईएमडी सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। लोधी रोड के मौसम स्टेशन में 44.4 मिमि बारिश दर्ज की गई थी। शहर के कई इलाकों और अहम मार्गों पर काफी जलभराव हो गया था।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव आज

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिये मेयर का चुनाव बुधवार (24 जून) को होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दीं हालांकि, यह प्रक्रिया महज औपचारिकता भर ही है क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने वाले हैं। 

तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिये जय प्रकाश (उत्तर दिल्ली), निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली) और अनामिका मिथलेश (दक्षिण दिल्ली) उम्मीदवार हैं। शायद यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हो रहा है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा पार्षदों का बहुमत है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नये मामले, संक्रमण के मामले 66,000 के पार हुए

दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नये मामले सामने आये, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गई, जबकि बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,602 हो गई है। दिल्ली में वर्तमान में 24,988 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं। 

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 लाख 69 हजार से ज्यादा, अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित 

दुनियाभर में अबतक कोरोना वायरस के  91 लाख 69 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। वहीं अबतक चार लाख 74 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। अमेरिका में संक्रमण के 23 लाख मामले आए हैं और 120,000 लोगों की मौत हुई है।

ब्राजील में संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख से ज्यादा हो चुकी है और करीब 51,000 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में संक्रमण के मामले बढ़ने से चिंता बनी हुई है। हालांकि कई राज्यों में गतिविधियां बहाल हो गयी है।  विशेषज्ञों का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों तथा कई जगहों पर सीमित जांच के कारण असल संख्या ज्यादा हो सकती है।

Web Title: aaj ki badi khabar Today 24th june top 5 news coronavirus monsoon delhi mayor world breaking news Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे