लाइव न्यूज़ :

झारखंडः डालटेनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते फंसी साड़ी, ट्रेन के साथ खिंचती चली गई लेडी टीचर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2020 17:43 IST

ट्रेन के आ जाने के कारण महिला उसके साथ खिंचती चली गई, महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के कुछ देर तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देडालटेनगंज रेलवे स्टेशन के रेडमा ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक में साड़ी फंसने से एक महिला की जान चली गई। सुषमा रवानी (42) के रूप में हुई है. उसके पति एवं बेटे उसे तलाशते हुए रेलवे थाना पहुंचे थे, उन्होंने शव की पहचान की। सुषमा किसी से मिलने की बात कहते हुए उनसे अलग होकर निकल गई।

पलामूः झारखंड के पलामू में दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

डालटेनगंज रेलवे स्टेशन के रेडमा ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक में साड़ी फंसने से एक महिला की जान चली गई। महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी, इसी बीच उसकी साड़ी अचानक ट्रैक में फंस गई। इसी बीच ट्रेन के आ जाने के कारण महिला उसके साथ खिंचती चली गई, महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के कुछ देर तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त हो गई।

डालटेनगंज के राजकीय रेल थाना प्रभारी किशुन प्रसाद ने बताया कि रेड़मा ओवरब्रिज से थोड़ा दूर आगे एक महिला का शव बरामद किया गया. शुरूआत में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसी बीच महिला की पहचान बेलवाटिका के प्रदीप कुमार की पत्नी सुषमा रवानी (42) के रूप में हुई है. उसके पति एवं बेटे उसे तलाशते हुए रेलवे थाना पहुंचे थे, उन्होंने शव की पहचान की।

महिला के पति ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे दोनों साथ निकले थे, इसी बीच सुषमा किसी से मिलने की बात कहते हुए उनसे अलग होकर निकल गई, काफी देर तक जब उसका कुछ अता पता नहीं चला तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

वार्ड 20 के पार्षद निरंजन प्रसाद ने बताया कि सुषमा रवानी ओरियंट स्कूल में पढ़ाती थीं, स्कूल के किसी शिक्षक से मिलने के लिए वह रेड़मा ओवरब्रिज से होकर जा रही थीं. इसी बीच उसकी साड़ी रेलवे ट्रैक में फंस गई, इसी बीच ट्रेन के आ जाने से महिला उसके साथ खिंचती चली गई।

महिला का मायका छतीसगढ़ के बि‍लासपुर में है और उसकी शादी वर्ष 1999 में हुई थी, इस घटना से बेलवाटिका इलाके में शोक की लहर है, हर कोई इस घटना से हैरान परेशान है, आस पास के क्षेत्रों में छठ की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलझारखंडडाल्टनगंजक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों