Punjab: आज भगवंत मान की कैबिनेट का होगा शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 10 चेहरे, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: March 18, 2022 08:09 PM2022-03-18T20:09:22+5:302022-03-19T08:29:04+5:30

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नवनिर्वाचित विधायकों को आज (शनिवार) को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

A total of 10 ministers to take oath as Cabinet Ministers of Punjab tomorrow | Punjab: आज भगवंत मान की कैबिनेट का होगा शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 10 चेहरे, देखें लिस्ट

Punjab: आज भगवंत मान की कैबिनेट का होगा शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 10 चेहरे, देखें लिस्ट

Highlightsराज्यपाल बनवारीलाल नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथमंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरपाल सिंह चीमा, डॉक्टर बलजीत कौर शामिल

चंडीगढ़:पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पंजाब के नए सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 10 चेहरे शामिल होंगे। इससे पहले मंत्रिमंडल के मुखिया भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

मंत्रियों को शामिल करने के लिए पंजाब का कैबिनेट शपथ समारोह 19 मार्च, शनिवार की सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके अलावा नई कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवंत मान अपनी पहली कैबिनेट में ही कई बड़े फैसले कर सकते हैं। मालूम हो कि कई अहम वादे करके आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता में आई है। भगवंत मान अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे पर मुहर लगा सकते हैं। साथ ही वे 18 साल के ऊपर की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये डालने के वादे को भी अमल में ला सकते हैं। 

ये दस विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

हरपाल सिंह चीमा
डॉक्टर बलजीत कौर
हरभजन सिंह ईटीओ
डॉक्टर विजय सिंगला
गुरमीत सिंह मीत हेयर
हरजोत सिंह बेन्स 
लाल चंद कटरुचक
कुलदीप सिंह धालीवाल
लालजीत सिंह भुल्लर
बह्म शंकर (जिंपा)

बता दें कि राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था और आज उस चुनाव के नतीजे आए हैं। आम आदमी पार्टी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी यहां 92 सीटों पर आगे है। इनमें से वह 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। जबकि अकाली दल 3 सीटों पर आगे हैं। 

Web Title: A total of 10 ministers to take oath as Cabinet Ministers of Punjab tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे