लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में मंत्री उमा भारती के PS ने खुद को मारी गोली, इस वजह से खुदकुशी का आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: August 23, 2018 16:57 IST

राममोहन दंडोतिया ने घरेलू विवाद के बाद ये कदम उठाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर राममोहन दंडोतिया ने खुदकुशी कर ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई के खबर के अनुसार, सुरक्षाकर्मी ने बीती रात खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मारी है। सुरक्षाकर्मी की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। खबरों की माने तो राममोहन दंडोतिया ने घरेलू विवाद के बाद ये कदम उठाया है। राममनोहर मूल रूप से भिंड के गांव बराई के रहने वाले थे। साल 2013 में उनकी शादी अर्चना से हुई थी| उनदोनों एक बेटा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राममोहन दंडोतिया ने घरेलू विवाद के बाद ये कदम उठाया है। 34 वर्षीय राम मोहन की बुधवार की रात उनकी पत्नी से लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उनकी बीवी ने कमला नगर थाने की डायल 100 पर कॉल करके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एफआरवी मौके पर पहुंच दोनों पति-पत्नी को अपने साथ थाने ला जाने के लिए पहुंची। पुलिस के साथ अपने घर से थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही राममोहन ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हजेला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री  नरेंद्रसिंह तोमर के निजी सचिव कुंदन सिंह ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। कुंदन सिंह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

टॅग्स :उमा भारतीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां