लाइव न्यूज़ :

जैन तीर्थ परिसर में द्वार बनाने के विवाद में कम्प्यूटर बाबा पर नया मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:47 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश),18 नवंबर जैन समुदाय के एक तीर्थ परिसर में द्वार बनाने को लेकर यहां करीब दो महीने पहले हुए कथित विवाद में धार्मिक नेता कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अवैध रूप से बनाए गए आश्रम को ढहाए जाने के दौरान यहां 10 दिन पहले कम्प्यूटर बाबा की एहतियातन गिरफ्तारी के बाद उन पर अब तक कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

गांधी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा का असली नाम) के खिलाफ ताजा मामला सुभाष दयाल नाम के शख्स की शिकायत पर मंगलवार देर शाम दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 37 वर्षीय शिकायतकर्ता का आरोप है कि कम्प्यूटर बाबा तथा उनके एक साथी ने शहर के गोम्मटगिरि जैन तीर्थ परिसर में द्वार बनाने का काम करीब दो महीने पहले झगड़ा कर रुकवा दिया था। यह जैन तीर्थ कम्प्यूटर बाबा के उस आश्रम के एकदम पास स्थित है जिसे आठ नवंबर को प्रशासन ने अवैध बताकर ढहा दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में आरोप है कि विवाद के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने जैन तीर्थ परिसर में द्वार बनाने के काम से जुड़े लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उन पर बरछी (नुकीला हथियार) से हमले का प्रयास भी किया था।

उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर शहर से सटे जम्बूर्डी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बने कम्प्यूटर बाबा के कथित रूप से अवैध आश्रम को आठ नवंबर को ढहा दिया गया था। इसके साथ ही, भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों में राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए धार्मिक नेता को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिये की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के बाद कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ अब तक गांधी नगर पुलिस थाने में दो और एरोड्रम पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये मामले अलग-अलग लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उन्हें हथियार दिखाकर धमकाए जाने के आरोपों से जुड़े हैं।

जिला अदालत ने इनमें से एक मामले में मंगलवार को कम्प्यूटर बाबा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी