लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे को शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, खुद को बताया सुशांत सिंह राजपूत का फैन, नवाब मलिक ने जताई ये आशंका

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 13:20 IST

नवाब मलिक ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है, सत्ता खोने के बाद कुछ संगठन इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी ऐसी ही धमकी मिलने का दावा किया हैमलिक ने आगे कहा, मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है

मुंबईः मुंबई क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने खुद को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताने वाले शख्स जयसिंह राजपूत को महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि शख्स ने आदित्य ठाकरे को 8 दिसंबर को कॉल किया था...बात नहीं होने के बाद धमकी भरे मेसेज भेजे थे।

नवाब मलिक ने जताई ये आशंका

वहीं एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी ऐसी ही धमकी मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आदित्य ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला, हमें संदेह है कि क्या यह उन संगठनों से जुड़ा है जिन्होंने (नरेंद्र) दाभोलकर और (गोविंद) पानसरे की हत्या की। मुझे भी ऐसी धमकियां मिली हैं। हमने इसकी जांच के लिए लिखा है।

यह एक गंभीर मामला है

मलिक ने आगे कहा, मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है, सत्ता खोने के बाद कुछ संगठन इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं। गृह विभाग इसकी जांच करेगा और पता लगाएगा कि इसके पीछे कौन है। उन्हें पकड़कर दंडित किया जाएगा।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेनवाब मलिकसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai BMC Elections 2026: 'यह कैसा आपराधिक व्यवहार है?', टीवी रिपोर्टर के बार-बार सवाल पूछने पर आदित्य ठाकरे को आया गुस्सा, VIDEO

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारत'अरे यही आदित्य ठाकरे छुपकर भारत-पाक मैच देखेगा बुर्का पहनके...': IND बनाम PAK मैच विवाद के बीच नितेश राणे का तंज

भारत‘देवाभाऊ जो बोलता है वो करता है, जो नहीं बोलता वह जरूर करता है...’,  एक भाऊ के चक्कर में उलझते दो भाई

भारतमहाराष्ट्र राजनीति हलचलः मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, आधे घंटे तक चली मीटिंग, साथ में रहे आदित्य ठाकरे, निकाय चुनाव से पहले...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया