लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने अचानक आया शख्स, पीएम मोदी से मिलने की उठाई मांग, पुलिस ने हिरासत में लिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2019 14:10 IST

मंगलवार को संसद के पास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने एक शख्स आ गया। युवक ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक देखेने को मिली है।संसद भवन के पास रक्षा मंत्री के काफिले के सामने अचानक एक शख्स आ गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक देखेने को मिली है। दरअसल, मंगलवार (03 दिसंबर) को संसद भवन के पास रक्षा मंत्री के काफिले के सामने अचानक एक शख्स आ गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शख्स को हिरासत में लि लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को संसद के पास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने एक शख्स आ गया। युवक ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। हालांकि बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में पिछले सप्ताह उस वक्त सेंध लगी जब कुछ अज्ञात लोग कथित रूप से सेल्फी लेने के लिए उनके आवास में दाखिल हो गए। इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार से एसपीजी हटा ली। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा संभालते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता अमी याग्निक ने कहा कि अगर यह सत्य है तो सरकार को बताना चाहिए कि एसपीजी हटाए जाने के बाद क्या हो रहा है। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल