लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन लगवाने वालों को रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक कई गिफ्ट, अचानक टीकाकरण में आया उछाल

By अभिषेक पारीक | Updated: June 3, 2021 19:49 IST

टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बिरयानी खिलाने और उपहार देने के लिए लकी ड्रा स्कीम शुरू की गई है। जिसके बाद से वैक्सीन कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोवलम में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ गिफ्ट बांट रहे हैं। 14 हजार की आबादी वाले गांव में साढे छह हजार लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं। बंपर ड्रॉ में रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक शामिल है। 

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। चेन्नई के एक गांव में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए कुछ एनजीओ साथ आए हैं। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बिरयानी खिलाने और उपहार देने के लिए लकी ड्रा स्कीम शुरू की गई है। जिसके बाद से वैक्सीन कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

करीब 14 हजार की आबादी वाले कोवलम में करीब साढे छह हजार लोग 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं। बावजूद इसके दो महीने में यहां पर सिर्फ 58 लोगां को वैक्सीन लगाई जा सकी थी। 

काम आ रहा है आइडिया

जिसके बाद रामदास फाउंडेशन, एसटीएस फाउंडेशन और चिराज ट्रस्ट साथ आए हैं। वैक्सीन की डोज के लिए एक साथ आने पर मुफ्त भोजन का ऑफर दिया जा रहा है। एसटीएफ फाउंडेशन के ट्रस्टी सुंदर के मुताबिक, यह आइडिया काम कर रहा है। बिरयानी और लकी ड्रॉ के लिए लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। तीन दिनों में ही करीब साढे तीन सौ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। 

बंपर ड्रॉ में रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक

लोगों को आकर्षित करने के लिए साप्ताहिक लकी ड्रॉ भी दिया जा रहा है। जिसमें सोने के सिक्के और मिक्सी-ग्राइंडर जैसी चीजें दी जा रही हैं। वहीं बंपर ड्रॉ भी रखा गया है। जिसके विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन से लेकर स्कूटर तक दिया जाएगा। 

29 मई को वैक्सीनेशन शुरू किया गया

चेंगलपट्टू जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद 29 मई को वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। सबसे पहले 88 साल की सुशील और 91 साल के सुब्रमण्यम ने वैक्सीन लगवाई। इस दंपति को गांव में सभी दादा-दादी कहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियातमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू