लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धूलभरी आंधी आई, वायु गुणवत्ता का स्तर प्रभावित हुआ

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी आई, जिससे दृश्यता और वायु गुणवत्ता का स्तर प्रभावित हुआ और हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम लगभग चार बजे दिल्ली में धूलभरी आंधी चली। हवा की अधिकतम गति लगभग 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।’’

धूलभरी आंधी के कारण पालम में दृश्यता का स्तर तीन हजार मीटर से कम होकर 500 मीटर तक आ गया। सफदरजंग में यह 2,200 मीटर से कम होकर 1,500 मीटर तक आ गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 252 दर्ज किया गया, जबकि शाम चार बजे यह 238 पर था।

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हुई।

शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

विभाग ने बताया कि अगले पांच से छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

क्रिकेटIND Vs SA 3rd ODI: क्या कोहली मार सकते हैं लगातार तीसरा शतक? विराट के विजाग रिकॉर्ड ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ाया

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...