लाइव न्यूज़ :

पेंच बाघ अभयारण्य में मिला एक मृत बाघ , फंदा लगाकर उसका शिकार करने का संदेह

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:35 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 24 अप्रैल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच बाघ अभयारण्य के बफर वन परिक्षेत्र में एक बाघ मृत मिला है और ऐसा लगता है कि उसका शिकार फंदा लगाकर किया गया है।

पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने शनिवार को बताया कि घाटकोहका बफर वन परिक्षेत्र की टिकाडी बीट में शुक्रवार शाम वन अमले को गश्ती के दौरान यह बाघ मृत मिला था।

उन्होंने कहा कि वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा शव परीक्षण करने पर मृत बाघ के गले में जीआई तार लिपटा हुआ मिला।

परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि इस बाघ को तार से फंदा लगाकर मारा गया होगा।

उन्होंने कहा कि बाघ के शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग बाल, नाखून, दांत आदि सुरक्षित अवस्था में पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि श्वान दस्ते की मदद से जंगल में अज्ञात शिकारियों की छानबीन की जा रही है।

परिहार ने बताया कि मृत बाघ का विसरा फारेसिंक जांच के लिए एकत्रित किया गया है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी