लाइव न्यूज़ :

कुंडली में बताया गया कि बच्चा बनेगा राजनेता, तो माता-पिता ने नाम रखने के लिए कराया चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 05:20 IST

बच्चे का नाम युवान रखने के बाद दंपती ने कहा कि हमारे बच्चे की कुंडली के अनुसार वह भविष्य में एक राजनेता बनेगा। इसी वजह से हमने वोटिंग के माध्यम से उसके नाम का चुनाव कराया है।  

Open in App

मुंबई, 20 जूनः अधिकतर घरों में बच्चा जन्म लेता है तो वह उसका नाम रखने के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करता है, लेकिन कई लोग अपने बेटे या बेटी का नाम रखने के लिए महीनों सोचते हैं। वह इसके लिए पंडितों से लेकर कई विद्वान लोगों से संपर्क करते हैं और अंत में फिर अपने बच्चे के नाम का चुनाव करते हैं ताकि भविष्य में उस नाम का असर उसके जीवन पर रहे।

दरअसल, ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के गोंदिया में सामने आया है, जहां युवक ने अपने बच्चे का नाम रखने के लिए चुनाव कराया है। इस चुनाव में रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया और अंत में जिस नाम को लेकर ज्यादा वोट पड़े उसी नाम पर मुहर लगाई गई। 

दंपती ने चुनाव कराने के लिए बकायदा एक टेंट लगवाया और बैलेट पेपर के जरिए चुनाव करवाया। इस चुनाव में मतदाताओं के सामने 'बालक चयन आयोग' का पर्चा रखा गया, जिसमें नाम लिखे हुए थे। इन्ही नामों में से किसी एक पर मुहर लगानी थी। जिन तीन नामों का जिक्र किया गया उनमें यक्ष, योवीक और युवान था।{{{{twitter_post_id####

}}}}वोटिंग शुरू होने के बाद सभी रिश्तेदारों ने बारी-बारी से मतदान किया और अंत में मतगणना शुरू हुई, जिसमें सबसे ज्यादा वोट युवान नाम के निकले। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता ने इसी नाम पर मुहर लगाई।

बच्चे का नाम युवान रखने के बाद दंपती ने कहा कि हमारे बच्चे की कुंडली के अनुसार वह भविष्य में एक राजनेता बनेगा। इसी वजह से हमने वोटिंग के माध्यम से उसके नाम का चुनाव कराया है।  लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया