लाइव न्यूज़ :

नागालैंड से AFSPA हटाने की तैयारी, समिति का होगा गठन

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2021 15:41 IST

नागालैंड सरकार ने रविवार को जानकारी दी कि राज्य में अफस्पा को वापस लेने की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअफस्पा हटाने के संबंध में समिति देगी 45 दिनों में अपनी रिपोर्टइस संबंध में 23 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में हुई थी बैठक

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड से विवादास्पद कानून अफस्पा (AFSPA) को हटाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति 45 दिनों के भीतर इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी। नागालैंड सरकार ने रविवार को जानकारी दी कि राज्य में अफस्पा को वापस लेने की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। 

सरकार द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अफस्पा के संबंध में बीती 23 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की थी। इस बैठक में नागालैंड के सीएम, असम के सीएम और अन्य ने भाग लिया था। 

इस बैठक में राज्य से अफस्पा को हटाने की बात हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि नागालैंड में अफस्पा को वापस लेने के लिए एक समिति का गठन का किया जाएगा। ये समिति इसकी जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट 45 दिनों में देगी। सरकार ने बताय कि समिति का प्रमुख काम प्रदेश से अशांत क्षेत्र और अफ्सपा को वापस लेना इसकी सिफारिशों पर आधारित होगा। 

वहीं राज्य सरकार के द्वारा यह बताया गया कि बैठक में तीन सप्ताह पहले हुई ओटिंग घटना में सीधे तौर पर शामिल सेना इकाई और सैन्य कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू और इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस फायरिंग में 14 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।

इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विवादित कानून को हटाने की मांग की थी। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा था कि नागालैंड से AFSPA को हटाया जाए क्योंकि इस कानून ने हमारे देश की छवि धूमिल किया है। उन्होंने अफस्पा को लेकर कहा था कि यह कानून कठोर है। नागालैंड चाहता है कि राज्य से अफस्पा को तुरत हटाया जाए।     

टॅग्स :नागालैंडअमित शाहNeiphiu Rio
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी