लाइव न्यूज़ :

पुरी के बीएनआर होटल में रखे एक सदी पुराने भाप के इंजन को दिया गया नया रूप

By भाषा | Updated: September 1, 2021 11:46 IST

Open in App

पूर्वी तटीय रेलवे ने पुरी के बीएनआर होटल में रखे एक सदी पुराने भाप के इंजन की मरम्मत कर दी और उसे एक नया रूप दे दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्राधिकारियों को इसकी मरम्मत करने के लिए कहने के 15 दिनों के भीतर इसे नया रूप दे दिया गया। वैष्णव को ओडिशा के हालिया दौरे के दौरान विभिन्न वर्गों से इस इंजन की देखरेख करने के प्रतिवेदन मिले थे। इसके इंजन, छत और बॉयलर रूम पुरी के मौसम के कारण खराब हो गए थे। मंत्री ने इस धरोहर की मरम्मत के निर्देश दिए थे। बीएनआर होटल का प्रबंधन करने वाले इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के पास इंजन की मरम्मत के लिए संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञता की कमी होने पर उसने पूर्वी तटीय रेलवे से इसकी मरम्मत का अनुरोध किया। आईआरसीटीसी इस संबंध में खर्च का वहन करने के लिए राजी हो गयी। आईआरसीटीसी के अनुरोध के बाद पूर्वी तटीय रेलवे ने भाप के इस इंजन की मरम्मत करने के लिए कदम उठाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परालाखेमुंडी के महाराज से लिया गया यह इंजन परालाखेमुंडी लाइट रेलवे (पीएलआर) द्वारा संचालित किया जाता था। यह नौपाड़ा-गुनुपुर रेल खंड में पीएलआर ‘नैरो गेज’ (छोटी लाइन) पर चलता था। इसका निर्माण 1904 में इंग्लैंड की केर, स्टुअर्ट एंड कंपनी ने किया था। ‘पीएल-692’ इंजन का वजन 20 टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ