लाइव न्यूज़ :

सात पुलिसकर्मियों सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:45 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कथित रूप से पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर सात पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, नूरपुर के गांव झीरन निवासी जयपाल ने निचली अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया था कि गत 12 जुलाई को 4-5 लोगों ने उसके बेटे से कहासुनी होने पर पुलिस को बुला लिया था। आरोप लगाया गया कि थाना नूरपुर के दरोगा शहजाद अली और एक अन्य दरोगा शिवकुमार समेत पुलिसवाले उसके पुत्र को बुरी तरह पीटते हुए अपने साथ कहीं ले गये। जयपाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जुलाई शाम को दरोगा शहजाद कुछ पुलिस वालों के साथ उनके घर आए और उन्हें गंगा बैराज ले गये जहां मौजूद 20-25 पुलिस वालों ने उनके मृत बेटे का उनकी मर्जी के विरुद्ध दाह संस्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए उनसे जबरन कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया। जयपाल ने अदालत से न्याय की गुहार लगायी थी। अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी रविन्द्र वर्मा ने दोनों दरोगा और पांच पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। मामले की जांच चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित को सौंपी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी