लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ब्राजील की एक महिला, शरीर में थे कोकीन के 106 कैप्सूल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 20, 2018 23:43 IST

उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे से पुष्टि की है कि महिला के शरीर में कोकीन के कैप्सूल मौजूद हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मईः 2014 में हॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज हुई थी 'लूसी'। इस फिल्म में एक्ट्रेस स्कारलेट जोहान्सन के पेट में ड्रग्स डालकर स्मगलिंग करवाई जा रही थी। कुछ ऐसा ही फिल्मी सीन नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला। मादक पदार्थ ब्यूरो (एनबीसी) ने कोकीन की कथित रुप से तस्करी करने को लेकर ब्राजील की 25 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया। उसने कोकीन के 106 कैप्सूल निगल लिये थे।

यह भी पढ़ेंः- उड़ान के दौरान महिला के बगल में बैठकर हस्तमैथुन कर रहा था विदेशी, प्लेन से उतरते ही गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, 'एनसीबी की टीम ने एक मुखबिरी के आधार पर ब्राजील के साओ पाउलो से दिल्ली आने वाली एक महिला को पकड़ लिया। शक के आधार पर उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे से पुष्टि की है कि महिला के शरीर में कोकीन के कैप्सूल मौजूद हैं।

यह भी पढ़ेंः- ट्विटर पर पोर्नस्टार ने पूछा- इंडस्ट्री कोई इंडियन हैं? लोगों ने भेजी ऋतिक-अक्षय-हार्दिक की तस्वीरें

उन्होंने बताया कि 930-930 ग्राम शुद्ध अमेरिकी कोकीन के कुल 106 कैप्सूल उसके शरीर से मिले। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक वरिष्ठ एनसीबी अधिकारी के अनुसार उसे दक्षिण अमेरिकी ड्रग माफिया से यह खेप राष्ट्रीय राजधानी में अफ्रीकी ड्रग तस्करों तक पहुंचाने के लिए मिली थी।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब