लाइव न्यूज़ :

मनावता शर्मसारः अपहरण और बलात्कार के बाद चार वर्षीय बच्ची की हत्या, कुएं में मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 17:12 IST

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बच्ची को हीरा नगर क्षेत्र में रविवार देर रात अगवा किया गया, जब वह अपने घर में माता-पिता के पास सो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौका-ए-वारदात से जुड़े परिसर में 36 झुग्गियां हैं और वहां कई लोगों का बराबर आना-जाना है।पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिये अपने पैतृक स्थान झाबुआ ले गये हैं।

समाज को शर्मसार करने वाली वारदात में अपहरण और बलात्कार के बाद यहां चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गयी। उसका शव गहरे कुएं से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बच्ची को हीरा नगर क्षेत्र में रविवार देर रात अगवा किया गया, जब वह अपने घर में माता-पिता के पास सो रही थी।

बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। उसका शव सोमवार देर शाम गहरे कुएं से बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्रा ने कहा कि जिस तरह आधी रात में बच्ची अपने घर से गायब हुई, उससे पुलिस को समझ आ रहा है कि वारदात में पीड़ित के परिवार के किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

उन्होंने बताया,"मौका-ए-वारदात से जुड़े परिसर में 36 झुग्गियां हैं और वहां कई लोगों का बराबर आना-जाना है। बच्ची के घर के आस-पास रहने वाले कुछ लोगों को भी संदेह के घेरे में रखा गया है। तमाम संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।"

महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिये अपने पैतृक स्थान झाबुआ ले गये हैं। उनके इंदौर लौटने के बाद पुलिस को मामले में अतिरिक्त सुराग मिलने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। 

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेशइनडो पाकझाबुआ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos