लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,350 नए मामले आए, 388 मौतें हुईं; 15,176 लोग ठीक हुए

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,350 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,24,773 हो गए, जबकि 388 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,154 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 15,176 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,69,179 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब 1,38,361 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सोमवार को, राज्य में कोविड​​-19 के 8,129 मामले आए थे, जो दो मार्च के बाद सबसे कम थे और 200 मौतें हुई थीं।

बयान में कहा गया है कि 2,02,638 और लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई, जिससे राज्य में अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 3,84,18,130 हो गई है।

बयान में कहा गया कि राज्य की कोविड​​-19 रिकवरी दर 95.69 प्रतिशत है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया है कि मुंबई में संक्रमण के 572 मामले आए तथा 14 और मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के मामलों की संख्या 7,16,351 और मृतक संख्या 15,216 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO