लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 नए मामले आए सामने, अबतक 773 लोग हो चुके हैं संक्रमित 

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:40 IST

छत्तीसगढ़ में 93 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें महासमुंद और जशपुर जिले से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से नौ, रायपुर और राजनांदगांव से छह-छह, रायगढ़ से पांच, कबीरधाम से चार, बलौदाबाजार और गरियाबंद से तीन-तीन तथा सूरजपुर से दो मरीज शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई।छत्तीसगढ़ में मार्च में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद यह पहली बार है कि जब एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

रायपुरः छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 93 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। छत्तीसगढ़ में मार्च में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद यह पहली बार है कि जब एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

जिन लोगों में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है, उनमें दो डाक्टर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 93 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें महासमुंद और जशपुर जिले से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से नौ, रायपुर और राजनांदगांव से छह-छह, रायगढ़ से पांच, कबीरधाम से चार, बलौदाबाजार और गरियाबंद से तीन-तीन तथा सूरजपुर से दो मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में राज्य के क्षेत्रीय समाचार चैनल के पत्रकार की 16 वर्षीय बेटी में भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पत्रकार की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पत्रकार एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पृथक-वास में रखकर उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है। जिनमें 565 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 206 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुल 19,510 पृथक-वास केंद्रों में 2,23,366 लोगों को रखा गया है। वहीं 51,638 व्यक्ति अपने घरों में पृथक-वास में हैं। राज्य में अब तक 78,988 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़कोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया