लाइव न्यूज़ :

पिछले दो वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 9020 लोगों की मौत: छत्तीसगढ़ सरकार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:02 IST

Open in App

रायपुर, 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले करीब दो वर्ष के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 9020 लोगों की मौत हुई है तथा 3615 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विधानसभा में बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में एक जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2020 तक सड़क हादसों के 24168 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन हादसों में 9020 लोगों की मौत हुई है तथा 3615 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

साहू ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 895 लोगों की मृत्यु रायपुर जिले में हुई है। वहीं, बिलासपुर जिले में 652 लोगों की, राजनांदगांव जिले में 569 की, रायगढ़ जिले में 513 की, जांजागीर-चांपा में 487 की, बलौदाबाजार में 436 की, कोरबा में 428 की, महासमुंद में 421 की, दुर्ग में 391 की और सूरजपुर में 370 लोगों की मौत हुई है।

मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा की जाती है। समीक्षा में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा तेजगति, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना और यातायात नियमों का पालन नहीं करना पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित