लाइव न्यूज़ :

9 सितंबर: अलीगढ़ विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन क्यों है बेहद खास, पढ़िए आज का इतिहास

By भाषा | Updated: September 9, 2020 07:39 IST

9 सितंबर: आज के दिन मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को 1920 में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। हम इसे ही आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1828 में आज के दिन हुआ था महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्मआज के ही दिन हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का भी हुआ था जन्म

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना देश के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी। इसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। इस शिक्षण संस्थान का आदर्श वाक्य है, ‘‘अल्लामल इन्साना मा लम य'आलम' अर्थात ‘‘इंसान को वो सिखाओ जो उसे नहीं आता।’’ देश दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज़' से बदलकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका रखा।

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

1828 : महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म।

1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1939 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वारसा पहुँची।

1940 : जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।

1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। कारगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।

1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2019 : 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया या मुकदमा बंद हो चुका था।

टॅग्स :हिस्ट्रीइराकअलीगढ़चीनअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप