लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि75 भारत ब्रिटेन यात्रा कार्रवाई

टीका प्रमाणन मुद्दा: भारत ने भी ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ जवाबी कदम उठाने का फैसला किया

नयी दिल्ली, टीकाकरण कराए होने के बावजूद चार अक्टूबर से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा। टीका प्रमाणन पर भारत-ब्रिटेन के बीच जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।

दि92 न्यायालय अधिकारी छत्तीसगढ़

नेताओं, पुलिसकर्मियों में मिलीभगत: न्यायालय बनाना चाहता था शिकायतों की जांच के लिए समितियां

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने नेताओं और नौकरशाहों विशेषकर पुलिस अधिकारियों के बीच कथित गठजोड़ को चिह्नित करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह एक समय उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की अध्यक्षता में स्थायी समितियों के गठन पर विचार कर रहा था, जो विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए अत्याचारों की शिकायतों की जांच करती।

दि89 उत्तराखंड रावत लीड पंजाब

अमित शाह से 'करीबी' अमरिंदर सिंह की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़ा करती है: हरीश रावत

देहरादून/चंडीगढ़, कांग्रेस महा​सचिव और पंजाब में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वह पंजाब की बहुमत की सरकार को गिराने की कोशिश न करें। साथ ही आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह की अमित शाह जैसे भाजपा नेताओं के साथ ''करीबी'' उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़ा करती है।

दि80 कांग्रेस खुर्शीद

नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल करना और कार्यकर्ताओं की राय से अलग बात करना चिंताजनक: खुर्शीद

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के भीतर ‘सार्थक संवाद की कमी’ को लेकर पी चिदंबरम की ओर से खुद को असहाय महसूस करने संबंधी उनके बयान को लेकर शुक्रवार को कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ने जिन चर्चाओं की बात की है, उसकी अगुवाई शायद उन्होंने ही की होगी।

दि72 चन्नी लीड मोदी

चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री से भेंट की, कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया।

प्रादे127 पंजाब अमरिंदर

अमरिंदर ने रावत पर किया पलटवार, पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को दयनीय बताया

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाये जाने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका यह बयान पार्टी की दयनीय हालत के चलते आया है।

प्रादे123 महाराष्ट्र कोरेगांव भीमा जांच

महाराष्ट्र जांच आयोगः एक गवाह ने कोरेगांव भीमा हिंसा के लिए भिड़े, एकबोटे को दोषी ठहराया

मुंबई, एल्गार परिषद मामले में आरोपी हर्षाली पोतदार ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित जांच आयोग के सामने गवाही दी जिसमें उन्होंने दावा किया कि पुणे के कोरेगांव भीमा में 2018 में जो हिंसा हुई थी वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संभाजी भिड़े और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद मिलिंद एकबोटे ने भड़काई थी।

प्रादे110 महाराष्ट्र पाटिल परमबीर

देश छोड़कर भाग चुके परमबीर सिंह पर केंद्रीय एजेंसियों को क्यों भरोसा करना चाहिए: जयंत पाटिल

मुंबई, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने शुक्रवार को पूछा कि केंद्रीय एजेंसियों को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों पर भरोसा क्यों करना चाहिए, जो कि ‘‘देश छोड़कर भाग गए हैं।’’

वि40 पाकिस्तान सिख आईएसआईएस

आईएसआईएस-के ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख हकीम की हत्या की जिम्मेदारी ली

पेशावर, इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) ने पेशावर शहर में जाने-माने सिख हकीम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह समूह इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान से संबद्ध है।

वि35 अमेरिका क्वाड लीड चीन

चीन की आक्रामकता, बलप्रयोग की प्रकृति क्वाड के बीच अक्सर चर्चा का विषय रही है : पेंटागन

वाशिंगटन, अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता और बलप्रयोग की प्रकृति क्वाड देशों के बीच अक्सर चर्चा का विषय रही है किंतु समूह के बीच होने वाली सारी चर्चाओं का बीजिंग से लेना-देना नहीं है क्योंकि इसके बहुत से निहितार्थ हैं।

अर्थ59 खाद्यान्न एथनॉल

एथनॉल बनाने के लिए लगभग 1.7 करोड़ टन अधिशेष खाद्यान्न का उपयोग किया जाएगा: खाद्य सचिव

नयी दिल्ली, सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गन्ने के शीरे के अलावा लगभग 1.7 करोड़ टन अधिशेष खाद्यान्न का उपयोग एथनॉल बनाने के लिए किया जाएगा। ताकि वर्ष 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण किये जाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

अर्थ53 डब्ल्यूईएफ व्यापार सुधार

कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने सरकारों से व्यापार सुधारों के लिये मिलकर काम करने का आह्वान किया

नयी दिल्ली/जिनेवा, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के एक समूह ने शुक्रवार को दुनिया भर की सरकारों से भू-राजनीतिक तनाव से ऊपर उठकर व्यापार सुधारों को लेकर फिर से काम करने और संरक्षणवाद से बचने का आह्वान किया।

खेल30 खेल गोल्फ महिला भारत

गौरिका बिश्नोई तीसरे, त्वेसा और दीक्षा संयुक्त 23वें स्थान पर

बार्सिलोना, भारतीय गोल्फर गौरिका बिश्नोई ने एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष पर चल रही स्वाजीलैंड की नोबुहले डलामिनी (68) से दो और बेल्जियम की मैनन डि रोए (69) से एक शॉट पीछे चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं राजेश?, 51 वोट के साथ बनेंगे महापौर, एलडीएफ के शिवाजी को 29 और यूडीएफ के सबरीनाथन को 19 वोट

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office Collection: पूरे गर्व के साथ 1,006.7 करोड़ के क्लब में प्रवेश?, जल्दी अपनी टिकटें बुक करें...

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

क्रिकेट56 गेंदों में शतक लगाकर खेली तूफानी पारी?, वीएचटी मैच में रिंकू सिंह ने चंडीगढ़ बॉलर को धुना

भारतबिहार से भाजपा क्या पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को राज्यसभा भेजेगी?, अप्रैल 2026 में 5 सीट पर चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतNew Year 2026: किस देश में सबसे पहले मनाया जाता है नये साल का जश्न? जानें सबसे आखिरी में कौन सा देश नए साल का करता है स्वागत

भारत2006 से लालू परिवार का था ठिकाना?, 10 सर्कुलर रोड से विदाई शुरू?, राबड़ी देवी ने चुपचाप घर खाली करना शुरू किया, रात के अंधेरे में सामान हो रहा शिफ्ट?

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

भारतबांग्लादेशी पर्यटकों के लिए सिलीगुड़ी के होटलों में एंट्री बंद, लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अटैक का किया विरोध